कोलंबिया: बोगोटा में रैली के दौरान सीनेटर को गोली मारी, घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2025

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में शनिवार को एक चुनाव प्रचार अभियान रैली के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने सांसद मिगुएल उरीबे टर्बे को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश के ऊपरी सदन सीनेट के सदस्य उरीबे अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के संभावित प्रत्याशी हैं। उनकी पार्टी ‘डेमोक्रेटिक सेंटर’ ने एक बयान जारी कर इस घटना को ‘‘हिंसा का अस्वीकार्य कृत्य’’ बताया। उनकी पार्टी ने बताया कि यह घटना फोंटिबोन के एक पार्क में हुई जब हथियारबंद हमलावरों ने सांसद को पीछे से गोली मार दी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में खून से लथपथ उरीबे को कई लोगों द्वारा पकड़े देखा जा सकता है। संभवत: उनके सिर पर चोट आई है। अभी तक सीनेटर की हालत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

बोगोटा के मेयर कार्लोस गैलन ने ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ साझा कर बताया कि संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया है लेकिन संघीय सरकार ने कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया गया है। उरीबे एक दक्षिणपंथी सीनेटर हैं और उनकी मां एक पत्रकार थीं। उनकी मां की एक आपराधिक गिरोह ने अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। उरीबे को मई 2026 में होने वाले कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन