बच्चों के हाथों पर बेहद अच्छे लगते हैं नेलआर्ट

By मिताली जैन | Jul 29, 2020

आमतौर पर महिलाएं अपने नेल्स को खूबसूरत बनाने के लिए डिफरेंट स्टाइल के नेल्स आर्ट डिजाइन्स बनाती हैं। यकीनन यह उनके नेल्स को एकदम डिफरेंट लुक देता है। लेकिन इन दिनों जब बच्चे भी घर पर ही हैं तो ऐसे में कभी−कभी लड़कियां भी नेलपेंट लगाने या फिर डिफरेंट स्टाइल से नेल्स को सजाने की बात करती हैं तो समझ में नहीं आता कि कौन सा डिजाइन उनके नाखूनों पर बनाया जाए। सबसे पहले उनके नेल्स छोटे होते हैं। साथ ही आपको ऐसा डिजाइन उनके नेल्स पर बनाना होता है, जो उन पर अच्छा भी लगे। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही नेल आर्ट डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जो बच्चों के नेल्स पर भी अच्छे लगते हैं−

इसे भी पढ़ें: इन आईशैडो हैक्स की मदद से आंखों को बनाएं ब्यूटीफुल

पोल्का डॉट डिजाइन

यह एक बेहद सिंपल नेल आर्ट डिजाइन है और मैं खुद भी कई बार इसे अपनी बेटी के नेल्स पर बनाती हूं। इस नेल आर्ट डिजाइन को बनाने के लिए आपको अलग से नेल आर्ट टूल किट खरीदने की जरूरत नहीं है। बस आप पहले नेल्स पर बेस कोट लगाएं। उसके बाद कलर नेल पेंट लगाएं। जब यह अच्छी तरह सूख जाए तो आप टूथपिक की मदद से अन्य नेलपेंट की मदद से पोल्का डॉट बनाएं। बच्चे के हाथों पर आप व्हाइट एंड ब्लैक की जगह रेड एंड व्हाइट, पिंक एंड ब्लू या फिर येलो एंड ऑरेंज जैसे ब्राइट कलर्स को चुनें।


मल्टीकलर डिजाइन

यह डिजाइन भी बच्चों के छोटे नेल्स पर बनाया जा सकता है। इसकी खासियत यह है कि इसके लिए आपको नेल आर्ट आना जरूरी नहीं है। बस आप अलग−अलग ब्राइट कलर्स की नेलपेंट लें और बच्चे के अलग−अलग नेल्स पर डिफरेंट कलर्स को अप्लाई करें।

इसे भी पढ़ें: दूसरों से दिखना चाहती हैं अलग तो इस तरह करें नेल आर्ट

कैट नेल आर्ट डिजाइन

छोटी बच्ची अक्सर क्यूट नेल आर्ट डिजाइन्स पसंद करती हैं। ऐसे में आप उसके नेल्स पर कैट नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप पहले बच्चे के नेल्स पर व्हाइट नेल पेंट लगाएं। उसके सूखने के बाद आप तीन डॉट बनाएं, जो कैट की आंख व नाक दिखे। उसके बाद कैट के कान और उसकी मूंछे बनाएं। आखिरी में टॉप कोट लगाएं। आप कैट नेल आर्ट की तरह की बच्चों के नेल्स अन्य कई तरह के क्यूट या फिर कार्टून कैरेक्टर नेल आर्ट डिजाइन्स भी अपनी पसंद से बना सकती हैं।


मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA