By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 02, 2026
इस समय बच्चों को गर्मियों की छुट्टियां शुरु हो चुकी हैं। ऐसे में माता-पिता भी कहीं घूमने के लिए जाते हैं, लेकिन कई लोगों को यात्रा के दौरान उल्टी और जी मचलने लगता है। जिस वजह लोग ट्रिप को अच्छे से एन्जॉय नहीं करपाते हैं। ऐसे कई लोग हैं, जो सफर पर जाने के लिए तैयार रहते हैं लेकिन उल्टी, चक्कर आना, जी मचलाने जैसी परेशनियों के कारण यात्रा से दूर भागते हैं।
क्या है मोशन सिकनेस?
सरल भाषा में समझें तो यह मोशन सिकनेस तब होती है, जब आपके मस्तिष्क को शरीर के उन हिस्सों से परस्पर विरोधी संदेश मिलते हैं, जो गति का अनुभव करते हैं, जैसे कि आंखे, कान, मांसपेशियां और जोड़। अक्सर कई बार यात्रा के समय आपका शरीर नियंत्रण खोने लगता है और उस समय दिमाग को भीतरी कान, आंख और त्वचा से अलग-अलग सिग्नल मिलने लगते हैं, जिससे नर्वस सिस्टम दुविधा में पड़ जाती है, तब इस तरह की स्थिति पैदा होती है और लोगों को उल्टी, चक्कर आने जैसी समस्याएं देखने को मिलती है।
मोशन सिकनेस बचने के लिए क्या करें?
अदरक का सेवन करें
यदि आपको यात्रा करते समय उल्टी या जी मचलता है, तो इस दौरान समय अदरक खाएं। अदरक गैस, जी मचलना, पेट दर्द जैसी समस्याओं को दूर करता है। आप चाहे तो सफर के दौरान अदरक की चाय पी सकते हैं। इसके अलावा, अदरक कैंडी या फिर कच्ची अदरक नमक के साथ खा सकती हैं जिससे उल्टी नहीं आएगी। जब आप यात्रा करें, तो माउथ में अदरक का टुकड़ा रख लें। आप चाहे तो पुदीना या काली मिर्च भी खा सकते हैं।
केले से मिलेगा ताजगी
केले में भरपूर मात्रा में पौटेशियम पाया जाता है, इसमें इलेक्ट्रोलाइट होता है। सफर से पहले केला खाने से शरीर में शक्ति बनीं रहती है और शरीर में ताजगी बनीं रहती है।
हाइड्रेटेड रहें
कुछ लोग ट्रैवलिंग के दौरान कुछ लोग पेशाब की डर के वजह से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। सफर में कम पानी पीने से भी उल्टी होने लगती है। इन सबसे बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी-पानी जरुर पिएं। आप चाहे पानी में नींबू या ग्लूकोज डाल सकते हैं।
ताजे पानी वाले फल खाएं
जब आप यात्रा करें तो आप ताजे खीरा या अमरूद लेकर खा सकते हैं। अमरुद व खीरा में काला नमक डालकर खाने से आपका मन और भी अच्छा हो जाएगा। इसके सेवन से आपका पेट हल्का रहेगा और तरोताजा बन रहेगा।
मीठा या शुगर
अक्सर सफर में मीठी चीजें खाने से उल्टी होने लगती है या फिर जी मचलता है। इसलिए यात्रा के दौरान मीठी चीजें खाने से बचें।
शराब या कैफीन से दूरी
सफर पर निकलने से पहले या यात्रा के दौरान शराब और कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। ये चीजें शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकते हैं, जिससे चक्कर आना, बेचैनी और मतली जैसी समस्याएं अधिक बढ़ सकती हैं। यात्रा को आरामदायक बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहतर विकल्प है।
तला-भुना खाना
यात्रा करते समय सबसे जरुरी है कि तला-भुना खाना बिल्कुल न खाएं। कई बार में सफर में पूड़ी-पराठे खाते हैं जिसके बाद उल्टी या जी मचलने लगता है। अधिक तीखी वाले खाद्य पदार्थ का भी सेवन न करें।
ब्रेक लेकर ठंडी हवा लें
अगर आप यात्रा करते समय जी मचलने लगे तो गाड़ी को रोककर बाहर ठंडी हवा लें। बस में खिड़की खोलकर बाहर की हवा लें। ऐसा करने से उल्टी बंद हो जाएगी।
इसके अलावा, जब आप सफर करें, तो किताब पढ़ सकते हैं या फिर मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से उल्टी नहीं आएगी। गाड़ी में हमेशा ड्राइवर के पास ही बैठें और हमेशा सामने देखें।