PM नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड से जम्‍मू-कश्‍मीर में फिल्मों की शूटिंग करने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फिल्म उद्योग से जम्मू-कश्मीर में फिर से फिल्मों की शूटिंग शुरू करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर न केवल भारत से, बल्कि विदेशों से भी फिल्म जगत के लोग फिल्मों की शूटिंग करने के लिए मनोरम दृश्यों वाले इस खूबसूरत प्रदेश पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें: 17 अगस्त को भूटान के दो दिवसीय दौरे पर जायेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

मोदी ने कहा कि तब के समय में शायद ही कोई फिल्म होती थी जिसकी शूटिंग कश्मीर में नहीं होती थी। अब जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य हो जाएगी, तब न केवल भारत, बल्कि दुनियाभर के लोग फिल्मों की शूटिंग के लिए वहां जाएंगे। कश्मीर की कली’, ‘जानवर’, ‘थ्री इडियट्स’ समेत कई फिल्मों को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शूट किया गया था। उन्होंने कहा कि हर फिल्म रोजगार के कई अवसरों को साथ लाएगी।  मैं हिंदी फिल्म उद्योग, तेलुगु और तमिल फिल्म उद्योग और इससे जुड़े लोगों से निवेदन करता हूं कि वे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में निवेश करने के बारे में निश्चित रूप से विचार करें, फिल्मों की शूटिंग शुरू करें और सिनेमाघरों की स्थापना करने के बारे में भी सोचें।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन