जवाब देने के लिए कॉमेडियन की समय बढ़ाने की मांग खारिज, मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को जारी किया दूसरा समन

By अभिनय आकाश | Mar 26, 2025

मुंबई के खार पुलिस स्टेशन ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को पिछले सप्ताह मुंबई के हैबिटेट सेंटर में उनके विवादास्पद बयान के सिलसिले में दूसरा समन जारी किया है और उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इससे पहले, मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन को तलब किया था और उन्हें मंगलवार को सुबह 11 बजे पेश होने को कहा था। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर उनके 'देशद्रोही' वाले बयान ने व्यापक विवाद खड़ा कर दिया था। हालाँकि, जब कामरा ने अपने वकील के माध्यम से एक सप्ताह का समय मांगा तो पुलिस ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: शिंदे के खिलाफ टिप्पणी मामले में मुंबई पुलिस ने कामरा को नोटिस जारी किया

कामरा ने अपने शो में शिवसेना नेता शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष करके महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कहा है कि वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ किए जाने की आलोचना की, जहां कॉमेडी शो रिकॉर्ड किया गया था। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार क्षेत्र स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कथित रूप से तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने शिंदे पर गद्दार शब्द के जरिये कटाक्ष किया था। बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता रविवार रात होटल यूनिकॉन्टिनेंटल’ के बाहर एकत्र हुए जहां संबंधित क्लब स्थित है। उन्होंने क्लब और होटल परिसर में तोड़फोड़ की। हैबिटैट क्लब वही स्थान है जहां विवादास्पद इंडियाज गॉट लैटेंट शो को शूट किया गया था। शिंदे द्वारा वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत किए जाने का जिक्र करते हुए कामरा ने अपने शो में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गीत का संशोधित संस्करण गाया था।

प्रमुख खबरें

Anushka Sharma Birthday: करियर के Peak पर क्यों लिया Bollywood से ब्रेक? जानें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की पूरी Story

Delhi Weather Update | दिल्ली में सुबह की सुहानी ठंड: सामान्य से कम रहा तापमान, गरज के साथ बारिश के आसार

Summer Special: नए मटके में पानी भरने की ये 5 Tricks नहीं जानते? तभी नहीं मिलता ठंडा पानी

Anand Mahindra Birthday: Business Tycoon Anand Mahindra का 71वां जन्मदिन, जानें Scorpio से Aerospace तक की Success Story