कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अभी भी वेंटिलेटर पर, धीरे-धीरे हालत में हो रहा है सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2022

नयी दिल्ली। एक महीने से अधिक समय पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए लोकप्रिय हास्य-अभिनेता-अभिनेता राजू श्रीवास्तव अभी भी जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर हैं। उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जानकारी दी। श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। हास्य-कलाकार और राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने कहा कि उनके भाई धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, लेकिन वह अभी भी बेहोश है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी PM ने समरकंद में करा ली अपनी फजीहत, हंसने से खुद को नहीं रोक पाए पुतिन

श्रीवास्तव, 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commissioners की साख पर गहराया महा-संकट! निष्पक्षता पर उठी उंगली, क्या Supreme Court लेगा चुनाव आयोग में असहमति का स्वतः संज्ञान?

23 सितंबर से शुरू हुआ Raj Panchak, 28 सितंबर तक, 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम

Fitch Ratings ने भारत का GDP वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत किया

Hanuman Mantra: Sankatmochan Hanuman की पूजा में इन 6 Mantras का जप बदल सकता है आपकी जिंदगी