Bikes Under 2 lakhs: 2 लाख रुपये से कम की ये हैं आरामदायक मोटरसाइकिलें, दूर के सफर में भी नहीं होगी थकान

By अंकित सिंह | Jan 03, 2023

बाइक पर लंबे सफर पर जाना सभी को अच्छा लगता है। लेकिन बाइक से हर सफल आरामदायक हो, यह जरूरी नहीं है। आरामदायक बाइक सफर के लिए क्रजर मोटरसाइकिल सबसे ज्यादा बेहतर मानी जाती है। इन्हें इस हिसाब से बनाया जाता है कि चलाने वाला लंबी दूरी की यात्रा में भी थकान महसूस ना करें। भारत में इस तरह के बाइक्स की खूब डिमांड है। हालांकि इसकी कीमत लाखों तक जाती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे क्रजर बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत 2 लाख कम है। लेकिन लंबी दूरी की यात्रा के दौरान आपको थोड़ी भी थकान महसूस नहीं होगी।

बजाज की बाइक भारत में खूब लोकप्रिय है। बजाज अवेंजर क्रूज 220 इंजन की बाइक है। यह अपडेटेड वर्जन में है। इसमें 220 सीसी की इंजन मिलती है जो कि सिंगल सिलेंडर होता है। 18.7बीएचपी पीक पावर और 17.5 एनएम पीक टॉर्क आउटपुट के साथ यह उपलब्ध है। दूर के सफर के लिए यह बाइक काफी आरामदेह माना जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.39 लाख के आस-पास है।

रॉयल इनफील्ड हंटर 350

हाल में ही रॉयल इनफील्ड की ओर से भारतीय बाजार में हंटर 350 को पेश किया गया है। इसे रॉयल इनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक कहा जा रहा है। भारत में इसका क्रेज भी देखने को मिल रहा है। ऑन रोड लगभग 1.80 लाख के आसपास इसकी कीमत है। यह 349 सीसी की इंजन के साथ उपलब्ध है। इसमें भी सिंगल सिलेंडर होता है। यह एयर और ऑयल कूल्ड फ्यूल, इंजेक्टेड इंजन में आता है। 

येज्दी रोडस्टर

2 लाख के कीमत के आसपास की यह बाइक जितनी देखने में अच्छी है, उतनी ही यात्रा के दौरान भी मजा आने वाला है। 334 सीसी की इंजन 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की माइलेज देती है। रोड-बायस्ड Yezdi रोडस्टर का मुकाबला Royal Enfield Meteor 350 और Benelli Imperiale 400 से है। इसमें BS6 इंजन जो 29.23 bhp की पावर और 28.95 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक के साथ उपलब्ध है। 

इसे भी पढ़ें: Bajaj ने पेश किया Pulsar P150, स्पोर्टी लुक के साथ मिलेगा दमदार इंजन, जानें कीमत और फीचर्स

कोमाकी रेंजर

कोमाकी रेंजर भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है। इसका आकर्षक रूप, अद्भुत संतुलन इसे सबसे अलग बनाता है। यह 5.3bhp का पावर जनरेट करता है। दावे के मताबिक यह 180-200 किमी प्रति फुल चार्ज रेंज दे सकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.75 लाख के आस पास है। 

प्रमुख खबरें

NIA ने Saharanpur PNB करेंसी चेस्ट से जुड़े 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में बैंककर्मी को पकड़ा

RSS March पर Jadavpur University के चार गेट बुधवार को रहेंगे बंद

Tarun Chugh ने Punjab में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर Amit Shah से की CBI और NIA जांच की मांग

Kota में CM Bhajanlal Sharma ने किया Roadshow, तीसरे इंजन की सरकार बनाने का किया आह्वान