बाइडेन का बड़ा ऐलान, सत्ता में आने पर 1 करोड़ से अधिक अवैध प्रवासियों को देंगे नागरिकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2020

वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा है कि तीन नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में यदि वह जीत जाते हैं तो 1.1 करोड़ अवैध प्रवासियों को नागरिकता देंगे। बाइडेन ने इसे अपनी प्राथमिकताओं में से एक बताया जिनमें अन्य हैं कोरोना वायरस को मात देना, अर्थव्यवस्था को फिर मजबूत करना तथा दुनियाभर में अमेरिकी नेतृत्व को बहाल करने के तरीके खोजना आदि। चंदा जुटाने के लिए बुधवार को आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने कहा कि सीमा पर जो कुछ चल रहा है उससे निपटने की आवश्यकता है। 

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान