राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बाइडेन ने चंदा करके सितंबर में जुटाए 38 करोड़ 30 लाख डॉलर

Biden

बाइडेन ने ट्वीट करके सितंबर में जुटाई गई राशि के बारे में जानकारी दी और अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘और काम किया जाना अभी बाकी है, लेकिन मैं अच्छी खबर साझा करना चाहता था।’’ वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान ने सितंबर में जुटाई गई राशि के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए सितंबर माह में 38 करोड़ 30 लाख डॉलर चंदे के तौर पर जुटाए हैं। इस बात की जानकारी बुधवार रात को दी गई। तीन नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले बाइडेन के बैंक खाते में 43 करोड़ 20 लाख डॉलर की राशि एकत्रित हो गई है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने किया खुलासा, डेमोक्रेटिक पार्टी के कहने पर रूस ने दिया था 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में दखल

बाइडेन ने ट्वीट करके सितंबर में जुटाई गई राशि के बारे में जानकारी दी और अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘और काम किया जाना अभी बाकी है, लेकिन मैं अच्छी खबर साझा करना चाहता था।’’ वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान ने सितंबर में जुटाई गई राशि के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़