सेना की पूर्वी कमान के कमांडर ने मणिपुर के मुख्यमंत्री, राज्यपाल से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2024

सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तिवारी ने मंगलवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और राज्यपाल अनुसूइया उइके से मुलाकात की। लेफ्टिनेंट जनरल तिवारी ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य से संबंधित मामलों पर चर्चा की।

लेफ्टिनेंट जनरल तिवारी ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। एक अधिकारी ने कहा, उन्होंने राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा, राज्यपाल ने सेना की पूर्वी कमान का कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई दी और राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए अपने विचार और सुझाव साझा किए।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह