PM Modi ने की सीजेआई की प्रशंसा, कहा- न्यायालय के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराना सराहनीय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2023

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चतम न्यायालय के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने पर प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के जोर देने की रविवार को सराहना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि हाल में एक कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने उच्चतम न्यायालय के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की बात कही। उन्होंने इसके लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग का भी सुझाव दिया। यह एक प्रशंसनीय विचार है, जो कई लोगों की मदद करेगा।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में ‘बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश के संबोधन के संबंधित वीडियो क्लिप को भी साझा किया। अतीत में प्रधानमंत्री ने न्यायिक निर्णयों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराकर आम आदमी के लिए अधिक सुलभ बनाने की लगातार हिमायत की है।

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘भारत में कई भाषाएं हैं, जो हमारी सांस्कृतिक जीवंतता को बढ़ाती हैं। केंद्र सरकार भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रयास कर रही है, जिसमें इंजीनियरिंग और चिकित्सा जैसे विषयों को अपनी मातृमें पढ़ने का विकल्प शामिल है।

प्रमुख खबरें

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, आरक्षण रहेगा बरकरार : Rajnath Singh

क्या आप भी बार-बार जिम जाना स्किप करते हैं? आज ही फॉलो करें ये टिप्स

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप

भारत ने खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेषों की अधिकतम सीमा के लिए कड़े मानदंड अपनाए : सरकार