Mundra Airport से शुरू हुआ कमर्शियल ऑपरेशन, Kutch के व्यापार और लॉजिस्टिक्स को मिलेगी नई रफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2026

अदाणी मुंद्रा हवाई अड्डे से मंगलवार को गोवा से पहली उड़ान के आगमन के साथ वाणिज्यिक संचालन शुरू हो गया। अदाणी समूह ने बयान में कहा कि स्टार एयर के साथ रणनीतिक साझेदारी में शुरू की गई यह हवाई सेवा कच्छ क्षेत्र की आर्थिक संभावनाओं को नई गति देगी। इसे एक पूर्णतः एकीकृत बहु-माध्यम लॉजिस्टिक्स और व्यापारिक केंद्र में बदलने में मदद करेगी। स्टार एयर द्वारा मंगलवार से शुरू की गई आठ नई हवाई सेवाएं व्यापार, वाणिज्य, लॉजिस्टिक्स व पर्यटन के लिए यात्रा समय को कम करते हुए एक तेज संपर्क गलियारा तैयार करेगी।

1,900 मीटर लंबा रनवे विभिन्न प्रकार के यात्री और माल ढुलाई विमानों को संभालने में सक्षम है, जबकि आधुनिक टर्मिनल में विशाल पार्किंग तथा कई ‘चेक-इन काउंटर’ जैसी सुविधाएं हैं। अदाणी समूह पहले से ही नवी मुंबई, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, मंगलुरु और गुवाहाटी में आठ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का प्रबंधन कर रहा है।

प्रमुख खबरें

वाहन उद्योग ने CAFE 3 मानकों का किया स्वागत, 2027 से लागू होंगे नए नियम

Tamil Nadu CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं

Asian Games में Neeru Dhanda और Kynan Chenai ने ट्रैप मिक्स्ड टीम में जीता Gold Medal

Asian Games 2026: Top 10 में India की Entry, कल Cricket और Hockey पर सबकी नजरें