North Korea के परमाणु हथियारों पर संरा के माध्यम से नजर रखने के विकल्प तलाशने को प्रतिबद्ध: अमेरिकी राजनयिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

अमेरिका और उसके सहयोगी देश उत्तर कोरिया के परमाणु शस्त्र कार्यक्रम को लेकर उस पर नजर रखने के वास्ते एक नई प्रणाली बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था के अंदर और बाहर दोनों जगह विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने बुधवार को यह बात कही। रूस ने पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव को वीटो कर दिया था, जिससे उत्तर कोरिया के खिलाफ सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों की संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों द्वारा निगरानी को प्रभावी ढंग से अवरुद्ध कर दिया गया।

इसके बाद पश्चिमी देशों ने आरोप लगाया कि यूक्रेन में अपनी जंग को बढ़ाने के लिए रूस उत्तर कोरिया से हथियार खरीदे जाने के बचाव में लगा है। अमेरिकी राजनयिक थॉमस-ग्रीनफील्ड ने सियोल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं संयुक्त राष्ट्र के अंदर और बाहर दोनों जगह विकल्प तलाशने की कोशिश में कोरिया गणराज्य और जापान दोनों के साथ, बल्कि समान विचारधारा वाले (देशों) के साथ भी जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। यहां मुद्दा यह है कि विशेषज्ञों का पैनल जो काम कर रहा था, हम उसे ऐसे ही जाने नहीं दे सकते।’’ उन्होंने दक्षिण कोरिया के लिए कोरिया गणराज्य नाम का औपचारिक रूप से इस्तेमाल किया।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की