असम की जनता के जाति, माटी और भेटी की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध: सोनोवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

 गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा है कि उनकी सरकार बिना किसी समझौते के राज्य की जनता के जाति, माटी और भेटी (समुदाय, जमीन और आधार) की रक्षा करने के लिये प्रतिबद्ध है। 

एक विज्ञप्ति के अनुसार सोनोवाल ने भोगाली बिहू त्योहार कार्यक्रम के दौरान नगांव में मंगलवार को कहा, ‘‘माटी का लाल होने के नाते मैं सबको आश्वस्त करना चाहूंगा कि असम में डरने की कोई जरूरत नहीं है।’’ 

यह भी पढ़ें: आतंकियों को मलिक ने किया आगाह, बोले- अगर गोली चलाओगे तो मिलेगा जवाब

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता के जाति, माटी और भेटी का अधिकार सुरक्षित है और किसी को भी यह धारणा नहीं रखनी चाहिये कि किसी भी परिस्थिति में उनके अधिकारों का हनन होगा। जाति, माटी और भेटी की रक्षा करना भाजपा का चुनावी नारा था।

प्रमुख खबरें

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी