निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए गठित की समिति, आठ फरवरी को होने है पाकिस्तान में आम चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2024

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ ने देश में आठ फरवरी को होने जा रहे आम चुनाव में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की है। मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि संचार, रेलवे तथा समुद्री मामलों के अंतरिम मंत्री शाहिद अशरफ तरार को समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में गृह सचिव, चार प्रांतीय मुख्य सचिव शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

HRCP की रिपोर्ट: Pakistan में अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों का हनन जारी, ईशनिंदा कानून के दुरुपयोग पर चिंता

समुंदर में खूनी खेल, 13 जवानों का खात्मा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

सऊदी ने दी 2 लोगों को फांसी, इनके नाम सुन चौंक जाएगा भारत!

PNB की एसेट क्वालिटी में बड़ा सुधार, Gross NPA घटकर 2.55% और Net NPA 0.25% हुआ