समिति कोई समाधान नहीं, कृषि कानूनों को वापस लिया जाए: आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने मंगलवार को कहा कि वह तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसानों की मांग का समर्थन करती है। पार्टी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा इस मामले में एक समिति का गठन करना मुद्दे का ‘स्थायी समाधान’ नहीं है। आप की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान ने कहा कि पार्टी किसानों के आत्म सम्मान के साथ कोई ‘समझौता’ नहीं चाहती है। इस गतिरोध को समाप्त करने का एकमात्र उपाय ‘काले’ कानूनों को वापस लेना है।

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

उच्चतम न्यायालय ने इससे पहले अगले आदेश तक विवादास्पद कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी और केंद्र तथा दिल्ली की सीमाओं पर कानून को लेकर आंदोलनरत किसान संगठनों के बीच जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया। उच्चतम न्यायालय की तरफ से बनाई गई चार सदस्यों की समिति में बीकेयू के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान, शेतकारी संगठन(महाराष्ट्र) के अध्यक्ष अनिल घनवत, अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति शोध संस्थान दक्षिण एशिया के निदेशक प्रमोद कुमार जोशी और कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

गौमूत्र पिलाया... बहू के चौकाने वाले खुलासों के बाद ShivSena UBT के Vinayak Raut की बढ़ी मुश्किलें

SIM एक्टिव रखने की टेंशन खत्म! Jio का यह सस्ता Recharge Plan है बेस्ट ऑप्शन

Sawan 2026 Calendar: शिव का प्रिय महीना कब होगा शुरू? जानें सावन सोमवार व्रत की पूरी Dates.

India की बुलबुल S. Janaki का निधन, Mohanlal से Mammootty तक Film Industry ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि