मध्य प्रदेश में अनलॉक प्रक्रिया के लिए बनेगी मंत्रियों की समिति, मुख्यमंत्री बोले 1 जून से प्रक्रिया होगी प्रारंभ

By दिनेश शुक्ल | May 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जा जाएगी। इसके लिए मंत्रियों की एक समिति बनेगी, जिसमें पांच मंत्री शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश में वैक्सीनेशन में और तेजी लायी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में ये अहम फैसले लिये गये। बैठक में तय किया गया है कि मध्य प्रदेश के  गांवों  में कोरोना की स्थिति  पर विशेष बैठकें की जाएंगी। गांवों में  लोगों को इस बारे में जागरूक किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: राजगढ़ जिले के अवैध अस्पताल मामले में फरार संचालकों के खिलाफ पांच-पांच हजार का इनाम घोषित

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के साथ जब तक जनता का सहयोग नहीं होगा, हम कोविड-19 को पूरी तरह खत्म नहीं कर सकते। इसलिए निचले स्तर तक की आपदा प्रबंधन समिति अनलॉक की प्रक्रिया निर्धारित करने में शामिल रहें। सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों में एक-एक दिन जाएँ और ब्लॉक स्तर पर कंसंट्रेट करें। हर गाँव और वॉर्ड की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हो और वो तय करें कि हमें अनलॉक कैसे करना है। इससे जनता पूरी तरह से सम्मालित हो जाएगी और कोविड-19 के अनुरूप व्यवहार भी जनता अपने आप करेगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर