इस्तीफा दें या सजा का सामना करें...जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में कैश केस पर कमेटी ने सौंपी चीफ जस्टिस को रिपोर्ट

By अभिनय आकाश | May 07, 2025

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त इन-हाउस जांच समिति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना को सौंपी अपनी रिपोर्ट के अनुसार 14 मार्च की रात को आग लगने के दौरान हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर नकदी पाए जाने की पुष्टि की है। इस घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने इंडिया टुडे को पुष्टि की है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के निर्देश पर जस्टिस यशवंत वर्मा को रिपोर्ट भेजी गई है। जस्टिस वर्मा को निष्कर्षों पर प्रतिक्रिया देने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। यह समझा जाता है कि ऐसा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आगे की कार्रवाई करने से पहले न्यायमूर्ति वर्मा को जवाब देने का उचित अवसर दिया जा सके। 

इसे भी पढ़ें: वक्फ कानून को लेकर आज भी नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अब 15 मई को CJI गवई की बेंच करेगी सुनवाई

सोमवार की कार्यवाही से पहले सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट के जजों से भी मुलाकात की। संभावना है कि इस बैठक के दौरान जजों को रिपोर्ट के निष्कर्षों के बारे में बताया गया होगा। इस बड़ी रिपोर्ट में 14-15 मार्च की घटना का तथ्यात्मक घटनाक्रम शामिल है, जिसमें जस्टिस वर्मा के आवास पर आग लगने की समय-सीमा, नकदी की खोज और आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया का विवरण दिया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि घटना के दौरान कौन-कौन मौजूद था। इस पैनल ने जस्टिस वर्मा, उनके स्टाफ, अग्निशमन अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बयान दर्ज किए, जिनमें दिल्ली अग्निशमन सेवा प्रमुख और दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार भी शामिल थे, जो आग लगने के दौरान वहां पहुंचे थे।

प्रमुख खबरें

DMK का Rahul Gandhi पर तीखा हमला: विपक्षी एकता के लिए बड़ा मज़ाक, राजनीतिक रूप से अपरिपक्व

TMC में टूट पर सस्पेंस! Speaker Om Birla लेंगे आखिरी फैसला, दोनों गुटों को भेजा गया नोटिस

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! अब बिना Prescription नहीं मिलेगा कोई भी Cough Syrup, नया नियम लागू

Astrology Tips: कलाई पर कौन सा कलावा देगा Good Luck? जानें ग्रहों से इसका गहरा Connection