मीटर चेकिंग, बकाया वसूली के नाम पर आम उपभोक्ता को परेशान न किया जाए: Yogi Adityanath

By Prabhasakshi News Desk | Jul 15, 2024

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि मीटर चेकिंग या बकाया वसूली के नाम पर आम उपभोक्ता को परेशान न किया जाए। उन्होंने बिजली ‘बिलिंग’ और संग्रह क्षमता बढ़ाने के लिए मिलकर ठोस प्रयास करने को भी कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और विभागीय अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश में बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए यह बात कही। 

योगी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को व्यापक रूप से बढ़ावा देने की भी बात कही। उन्होंने बिजली कनेक्शन शुल्क एक समान सुनिश्चित करने के लिए नियम बनाने के भी निर्देश दिये। बैठक में जानकारी दी गयी कि एनटीपीसी के साथ संयुक्त उपक्रम के रूप में स्थापित की जा रही ओबरा डी, अनपरा ई और मेजा तापीय परियोजना-II के अलावा निर्माणाधीन खुर्जा तापीय परियोजना के काम में तेजी आने की उम्मीद है। इनसे राज्य की विद्युत उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या समेत सभी नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप