Health Tips: जिम से जुड़े इन मिथ्स को सच मानने की बिल्कुल भी ना करें भूल

By मिताली जैन | May 18, 2025

जब भी बात फिटनेस की होती है तो हम सभी सबसे पहले जिम का ही रुख करते हैं। यह सच है कि जिम में आप कई अलग-अलग तरह के वर्कआउट कर सकते हैं। लेकिन एक सच यह भी है कि जिम की दुनिया अफवाहों व अधूरी सच्चाइयों से भरी हुई है, जिसे अक्सर लोग सच मान बैठते हैं और इसका सीधा असर लोगों की फिटनेस पर पड़ता है। हो सकता है कि आपने कभी सुना हो कि “वेट उठाओगे तो बॉडी हैवी हो जाएगी“, या फिर कोई सलाह देता है कि “100 क्रंचेस रोज़ करो और पेट की चर्बी गायब हो जाएगी। अमूमन हम सभी इन बातों का बिना सोचे-समझे सच मानकर फॉलो करने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: अश्वगंधा का सेवन करने से एनर्जी से भर जाएगा शरीर, नींद की क्वालिटी में भी होगा सुधार

मिथ 1- वेट उठाने से शरीर भारी हो जाता है

सच्चाई- यह मिथ अक्सर महिलाओं के लिए सुनने को मिलता है। उनसे कहा जाता है कि अगर वे जिम में वजन उठाएंगी तो उनका शरीर बल्की हो जाएगा। जबकि यह पूरी तरह से गलत है। वेट लिफ्टिंग से बॉडी टोन होती है और फैट तेजी से जलता है। बल्की बनने के लिए सालों की मेहनत, डाइट और ट्रेनिंग चाहिए। इसलिए, आप तब तक ऐसे नहीं दिखते, जब तक आप खुद बल्की ना बनना चाहें।

मिथ 2- वज़न घटाने का सबसे अच्छा तरीका सिर्फ कार्डियो है

सच्चाई- कार्डियो से तेजी से कैलोरी बर्न होती है और इसलिए लोग इसे वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका मानते हैं। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। कार्डियो जरूरी है, लेकिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आपकी बॉडी की कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ाती है। यही वजह है कि कार्डियो और वेट्स का कॉम्बो सबसे बेहतर माना जाता है। ध्यान रखें कि सिर्फ दौड़ने से बात नहीं बनेगी अगर डाइट और स्ट्रेंथ पर ध्यान नहीं दिया जाता।

मिथ 3- अच्छे रिज़ल्ट्स के लिए घंटों वर्कआउट करना ज़रूरी है

सच्चाई- आपने अक्सर लोगों को जिम में घंटों वर्कआउट करते हुए देखा होगा। उनकी टोन बॉडी देखकर ऐसा लगता है कि अच्छे रिजल्ट पाने के लिए घंटों वर्कआउट करना जरूरी है। जबकि यह सच नहीं है। 30-45 मिनट का स्मार्ट और फोकस्ड वर्कआउट भी काफी होता है। ध्यान रखें कि वर्कआउट में टाइम नहीं, बल्कि कंसिस्टेंसी और इंटेसिटी मायने रखती है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान