नहाने जा रहे हैं तो इस अंग की ऐसे करें सफाई, फिर देखें कमाल

By मिताली जैन | Aug 02, 2019

हर सुबह व्यक्ति नहा−धोकर ही काम पर जाता है। खासतौर से, गर्मी व उमस भरे मौसम में तो रात को भी लोग नहाना पसंद करते हैं। इससे उन्हें एक ताजगी व रिलैक्स महसूस होता है। नहाना यकीनन सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन अक्सर लोग नहाते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं, तो चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में−

देर तक नहाना

पूरे दिन काम के बाद नहाना यकीनन काफी अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप देर तक हल्के गुनगुने पानी से नहाते हैं तो यह आपकी स्किन के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। ऐसा करने से स्किन की नेचुरल नमी कहीं खो जाती है और आपको रूखी स्किन का सामना करना पड़ता है।

स्कैल्प को स्क्रब करना

नहाते समय जब आप हेडवॉश करते हैं तो स्कैल्प को जोर से स्क्रब करते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ आपको दोमुंहे बालों की समस्या होती है, बल्कि इससे आपके बालों को भी नुकसान पहुंचता है। कई बार तो ऐसा करने से बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं और आपको हेयरफॉल की समस्या का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में मुंहासों की समस्या से हैं परेशान, यह रहा हल

लूफा को क्लीन न करना

अगर आप नहाने के लिए बॉडीवॉश और लूफा का इस्तेमाल करते हैं तो यह बेहद जरूरी है कि इस्तेमाल से पहले व बाद में आप उसे अच्छे से साफ करें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो इससे उन पर काफी बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और जब आप उससे नहाते हैं तो वह सभी बैक्टीरिया आपकी स्किन पर भी चले जाते हैं। इसके अतिरिक्त यह जरूरी है कि आप हर तीन महीने में अपना लूफा बदल दें।


साबुन का इस्तेमाल

नहाते समय साबुन का इस्तेमाल करना बेहद आम है। लेकिन सही साबुन का चयन करना बेहद जरूरी होता है। बेहतर होगा कि आप ऐसे साबुन से दूरी बनाएं जो आपकी स्किन को रूखा बनाते हों। साथ ही बहुत अधिक साबुन का प्रयोग करने से भी बचें। इससे आपकी स्किन का रूखापन बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: लेज़र हेयर रिमूवल करवाने के बारे में सोच रही हैं तो पहले पढ़ें यह लेख

जरूरी है मॉइश्चराइजर

नहाने के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करना बेहद जरूरी होता है ताकि स्किन की खोई हुई नमी को फिर से रिस्टोर किया जा सके। लेकिन बहुत से लोग इस स्टेप को छोड़ देते हैं या फिर अगर वह मॉइश्चराइजर अप्लाई करते भी हैं तो उसमें काफी वक्त लगाते हैं, जिसके कारण मॉइश्चराइजर का अधिकतर लाभ उन्हें नहीं मिल पाता। ऐसे में धीरे−धीरे स्किन की डाईनेस बढ़ने लगती है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का बड़ा दांव, कैबिनेट विस्तार से साधे कई समीकरण, 6 नए चेहरों को मिली जगह

Bengaluru में PM Modi के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर मिला विस्फोटक, High Alert पर सुरक्षा एजेंसियां

Warsaw Grand Chess Tour: D Gukesh छठे स्थान पर रहे, Hans Niemann बने विजेता

HDFC बैंक के 6,000 ATM अब होंगे Hi-Tech, CMS को मिला 400 करोड़ का AI बेस्ड मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट