पालघर में भीड़ हत्या की घटना को सांप्रदायिक रंग देना अमानवीय: शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2020

मुंबई।  पालघर जिले में भीड़ द्वारा की गई साधुओं की हत्या की निंदा करते हुए शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि यह कृत्य महाराष्ट्र की छवि खराब करने के उद्देश्य से किया गया है और इसे सांप्रदायिक रंग देना अमानवीय है। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में छपे संपादकीय में कहा गया कि पालघर जिले के गढ़चिंचले गांव के निवासियों ने दो साधुओं को चोर होने के शक में मार डाला था। ऐसी अफवाह थी कि लॉकडाउन के बहाने साधुओं के वेश में चोर गांव में घुस आए हैं। संपादकीय में कहा गया कि मृतक लॉकडाउन के दौरान राज्य की सीमा पार कर गुजरात जाना चाहते थे। आलेख में कहा गया, “भगवा वस्त्र पहने हुए साधुओं को देखकर भी स्थानीय प्रशासन ने उन्हें वापस भेज दिया। यदि उन्हें वहीं रोक लिया गया होता और राज्य सरकार सूचना दी गई होती तो मामला सुलझ गया होता।” राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के समर्थन में आलेख में कहा गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और कहा कि मृतक और आरोपी दोनों एक ही धर्म के थे इसलिए यह कोई सांप्रदायिक मामला नहीं था। 

इसे भी पढ़ें: ठाकरे को विधानपरिषद का सदस्य मनोनीत करने से राज्यपाल को कौन रोक रहा: संजय राउत

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश