कानपुर में समुदाय विशेष ने पोस्टर लगाकर की बाजार बंद करने की अपील, दुकान खुली रहने पर जुमे की नमाज के बाद जमकर की पत्थरबाजी

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2022

कानपुर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। जुमे की नमाज के बाद दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। गौर करने वाली बात ये है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी भी कानपुर में ही रही। इसी दौरान ही हिंसक झड़प का मामला सामने आया। दोनों पक्षों के बीच बाजार बंद कराने को लेकर बवाल हुआ है। पुलिस पर दंगाई पथराव करते नजर आएं। इसके साथ ही पेट्रोल से हमले का भी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।  

इसे भी पढ़ें: UP की बड़ी स्टोरी: प्रदेश में कोरोना के 157 नये मामले दर्ज, 40 हजार बेरोजगारों को प्रदान किए गए रोजगार के अवसर

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, ज्वाइंट कमिश्नर आनंद तिवारी, डीएम कानपुर नेहा शर्मा मौके पर पहुंचे।कानपुर सीपी विजय मीणा के अनुसार बाजार बंद को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प के मद्देनजर 18 को हिरासत में लिया गया।  

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!