कॉरपोरेट कर की दर बढ़ने से कंपनियां अमेरिका नहीं छोड़ेंगी : जो बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने विश्वास जताया है कि कॉरपोरेट कर की दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव से कंपनियां देश से बाहर नहीं जाएंगी। व्हाइस हाउस में सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में बाइडन ने यह बात कही। बाइडन ने कहा कि उनके कॉरपोरेट कर की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव से कंपनियां अमेरिका छोड़कर नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘कर की दर 36 प्रतिशत थी। अब यह घटकर 21 प्रतिशत रह गई है। अब हम 28 प्रतिशत कर की बात कर रहे हैं। सभी का मानना है कि कर यह दर सबके लिए उपयुक्त है। एक सवाल के जवाब में बाइडन ने कहा, ‘‘फॉर्च्यून 500 की 51 या 52 कंपनियों ने तीन साल में कर के रूप में एक पैसा नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार का फैसला, रात 10 से सुबह 5 तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू

इस बीच, अमेरिका वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने कहा है कि कर प्रतिस्पर्धा के दबाव को कम करने और कॉरपोरेट कर में कमी से बचने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। येलेन ने कहा, ‘‘हम जी20 के देशों के साथ काम कर रहे हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर न्यूनतम कॉरपोरेट कर की दर पर सहमति बनाई जा सके और इस ‘दौड़’ को रोका जा सके।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा