सलमान खुर्शीद की किताब पर मचे बवाल के बीच बोले आजाद, हिंदुत्व की तुलना करना तथ्यात्मक रूप से गलत

By अनुराग गुप्ता | Nov 11, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जिहादी से करने के बाद विवाद खड़ा हो गया। जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता ने सफाई देते हुए सलमान खुर्शीद के बयान को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया। दरअसल, सलमान खुर्शीद की नई किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' बुधवार को लॉन्च हुई। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें: धार्मिक व्यक्ति नहीं थे सावरकर, उन्हें गोमांस खाने में भी नहीं थी कोई परेशानी: दिग्विजय सिंह 

वहीं भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से चुप्पी तोड़ने की मांग की गई। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ये लाइन शशि थरूर जी की है ? क्या ये लाइन और विचार मणिशंकर अय्यर के ही हैं केवल? ऐसा नहीं है बल्कि ये आज कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल स्पष्ट कर देता है कि देश को जो बहुसंख्यक हैं, जिनका बहुत बड़ा योगदान और बलिदान देश को अखंड रखने में रहा है, उनकी भावनाओं को कुचल डालो, उनको बार-बार चोट दो, ये सोनिया जी और राहुल जी के इशारे पर ही बार-बार होता है।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत