‘होम डिलीवरी’ शब्द ने खड़ा किया किया नया विवाद, दिल्ली सरकार को भाजपा ने घेरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को निशाने पर लिया और कहा कि पिज्जा की ‘होम डिलीवरी’ की तुलना गरीबों को घर तक राशन पहुंचाने से करना एक भद्दा मजाक है। इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर पिज्जा, कपड़ों और अन्य चीजों की होम डिलीवरी हो सकती है तो राशन की क्यों नहीं।

इसे भी पढ़ें: कृष के 15 साल पूरे होने पर ऋतिक ने किया Krish 4 का ऐलान, नए लुक का वीडियो किया शेयर

गुप्ता ने एक बयान में कहा कि पिज्जा की होम डिलीवरी की तुलना गरीबों के लिए राशन से करना एक “भद्दा मजाक” है। गुप्ता ने कहा, “सिसोदिया को पता होना चाहिए कि वे (गरीब) पिज्जा नहीं खाते।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार का घर तक राशन पहुंचाने का दावा “हास्यास्पद” है क्योंकि वह अपने गोदामों से दुकानों तक राशन नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Prince William के आवास Anmer Hall में घुसे चोर, ड्रोन व हेलिकॉप्टर सर्च के बाद 2 गिरफ्तार

BJP और SAD का 2027 चुनाव के लिए गठबंधन, AAP ने साधा तीखा निशाना

Tripura के Rubber Mission 2.0 विस्तार की मांग केंद्र के सामने उठाएगा रबर बोर्ड

London जाने से रोके जाने पर केंद्र पर भड़के CJP नेता सौरव दास, लगाया आवाज दबाने का आरोप