सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख का मुआवजा, CM योगी ने अधिकारी से रिपोर्ट सौंपने को कहा

By अभिनय आकाश | May 14, 2020

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और प्रत्येक घायल को 50-50 हज़ार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। श्रमिकों के शवों को बिहार भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सहारनपुर मंडलायुक्त को जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। 

बता दें कि  पंजाब से पैदल बिहार जा रहे मजदूरों को कल रात मुजफ्फरनगर में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिससे 6 की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मृतक मजदूर बिहार के गोपालगंज ज़िले के रहने वाले हैं, वो पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे थे।

प्रमुख खबरें

Shaktipeeth Jwala Ji: हिमाचल प्रदेश के Jwala Devi Temple में बिना तेल-बाती जलती हैं 9 पवित्र ज्वालाएं

Embassy Developments ने Bengaluru में बेचे 1,800 करोड़ रुपये के 477 फ्लैट्स

Stock Market Update 5 October 2026 | सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछाल, इंफोसिस और HDFC बैंक बने टॉप गेनर्स

Odisha में अगले तीन साल नहीं खुलेगी कोई शराब की दुकान, CM Mohan Majhi ने की घोषणा