भगवंत मान की केंद्र सरकार से मांग, किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिवारों को दिया जाए मुआवजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं। पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मान ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘कानून के तहत 14 दिन में गन्ने की कीमत का भुगतान करना होता है। लेकिन मेरे क्षेत्र संगरूर में समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। मेरी मांग है कि गन्ने का समय पर भुगतान किया जाए।’’ मान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने तीनों कानूनों को वापस लिया और अपनी गलती मानी। अब किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं। आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए।’’

प्रमुख खबरें

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार