By निधि अविनाश | Aug 19, 2021
विवादों में हमेशा बनी रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अफगानिस्तान में तालिबान के मुद्दे पर ट्विटर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला एक विवादित बयान दे दिया है जिसके बाद ट्विटर पर #ArrestSwaraBhaskar अब ट्रेंड कर रहा है और युजर्स स्वरा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।
स्वरा भास्कर के इस विवादित ट्वीट का कई लोगों ने विरोध किया और गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि स्वरा के इस ट्वीट के साथ कोलकाता निवासी ने कोलकाता पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। इसको लेकर कोलकाता पुलिस आरोपों पर टिप्पणी नहीं करना चाहती थी और मामले की जांच कर रही है।