‘तांडव’ के खिलाफ शिकायत पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जायेगी: देशमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस को विवादास्पद वेब श्रृंखला ‘‘तांडव’’ के बारे में एक शिकायत मिली है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को यह जानकारी दी। देशमुख ने यहां पत्रकारों से बातचीत में मांग की कि केन्द्र सरकार को ‘ओवर द टॉप (ओटीटी) मंचों पर सामग्री को विनियमित करने के लिए एक कानून लाना चाहिए। अमेजन प्राइम वीडियो की श्रृंखला ‘‘तांडव’’ पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप लगाये गये है और इसके खिलाफ कुछ राज्यों में कई प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसके निर्माताओं ने मंगलवार को विवादास्पद वेब श्रृंखला में बदलावों को लागू करने पर सहमति जताई थी।

इसे भी पढ़ें: सैफ अली खान की वेब सीरीज पर मचा है 'तांडव', सूचना प्रसारण मंत्रालय ले सकता है एक्शन!

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस के जवान जांच के लिए राज्यों के बाहर भी जायेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (उत्तर प्रदेश पुलिस) हमें सूचित किया था कि वहां एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और वे यहां जांच के लिए आएंगे।’’ उत्तर प्रदेश में ‘‘तांडव’’ के निर्माताओं और कलाकारों के खिलाफ लखनऊ, ग्रेटर नोएडा और शाहजहांपुर में तीन प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

प्रमुख खबरें

Shatrughan Sinha ने बागी MPs को घेरा, Lok Sabha स्पीकर के नोटिस का किया समर्थन: जवाब देना होगा

Nepal Floods में फंसे Kerala के 53 नागरिक, NORKA Roots ने दी जानकारी

Raksha Bandhan 2026: त्यौहार पर समय बचाने के लिए अपनाएं ये 7 Quick Snack Recipes, अब किचन में नहीं बीतेगा पूरा दिन

SL vs IND Test: Sonal Dinusha का शानदार शतक, श्रीलंका के निचले क्रम ने किया गजब का संघर्ष