Bengaluru Stampede: विराट कोहली के खिलाफ दर्ज हुआ केस!शिकायत पर पुलिस ने दिया ये जवाब

By Kusum | Jun 07, 2025

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को हुए भगदड़ हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हैं। इस मामले में अब भारतीय क्रिकेटर और आरसीबी टीम के सदस्य विराट कोहली के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता एचएम वेंकटेश ने बेंगलुरु के कंबन पार्क पुलिस स्टेडियम में दर्ज की लेकिन पुलिस ने अभी तक एफाआईआर दर्ज नहीं की है। 

वहीं एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विराट कोहली के खिलाफ दर्ज शिकायत को मौजूदा केस की जांच के तहत समीक्षा की जाएगी। अभी तक उनके खिलाफ कोई अलग एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। 

इस ममामले में अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आरसीबी के वरिष्ठ अधिकारी निखिल सोसाले और तीन इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोग शामिल हैं। इन्हें 6 जून की सुबह क्यूबन पार्क पुलिस और सेंट्रल क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। 

प्रमुख खबरें

Mumbai बम धमाका: विशेष कोर्ट ने आरोपी जैनुल शेख को जमानत दी, 15 साल से जेल में था बंद

Noida Police ने फर्जी GST अफसर बनकर 29 लाख रुपये वसूलने वाले 5 लोगों को पकड़ा

West Bengal STF ने 2 संदिग्धों को पकड़ा, पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ 14 दिन की रिमांड पर

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर