BJP workers पर लाठीचार्ज को लेकर नीतीश, तेजस्वी के खिलाफ पटना की एक अदालत में शिकायत दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2023

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा मार्च पर लाठीचार्ज के सिलसिले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और चार अन्य लोगों के खिलाफ शनिवार को पटना की एक अदालत में शिकायत दर्ज की गई। भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा सिंह कल्लू की ओर से दायर की गई इस शिकायत में पटना के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी आरोपियों की सूची में शामिल किया गया है। कृष्णा सिंह कल्लू हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। यह याचिका वकील सुनील कुमार सिंह के माध्यम से पटना दीवानी अदालत में दायर की गई है।

इसे भी पढ़ें: अब UAE में रुपये में हो सकेगा कारोबार, ये हुए पीएम मोदी के दौरे के दौरान समझौते

सुनील कुमार सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने 302 (हत्या) और 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध किया है। भाजपा का मार्च शांतिपूर्ण था, इसके बावजूद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।’’ भाजपा का आरोप है कि बृहस्पतिवार को पार्टी के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज में लगी चोटों के कारण उसके जहानाबाद जिला महासचिव विजय सिंह की मृत्यु हो गई।

प्रमुख खबरें

LK Advani के 100वें वर्ष में प्रवेश पर PM Modi ने घर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई

UP STF ने Lucknow में कारोबारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दबोचा

Tamil Nadu में रुक-रुककर बारिश के बीच मनी Diwali, पटाखों से 269 लोग झुलसे

पंजाब में Crime Rate राष्ट्रीय औसत से कम, DGP Gaurav Yadav ने पेश किए NCRB आंकड़े