पंजाब में Crime Rate राष्ट्रीय औसत से कम, DGP Gaurav Yadav ने पेश किए NCRB आंकड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 08, 2026

चंडीगढ़, आठ नवंबर पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था देश में सबसे अच्छी व्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में अपराध से जुड़े सरकारी आंकड़ों का हवाला दिया। राज्य में अपराध के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, अपराध से जुड़े कई मानकों पर पंजाब की स्थिति दूसरे कई राज्यों से बेहतर है।

यादव ने फरार गैंगस्टर की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देने के दौरान पंजाब पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, “मैं कहना चाहूंगा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था भले ही देश में सबसे अच्छी न हो, लेकिन अच्छी व्यवस्थाओं में से एक है।” पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से 10 महीने तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश करने के बाद वांछित गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ आफरीदी को इथोपिया से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में यादव ने एनसीआरबी और अन्य सरकारी स्रोतों के आंकड़ों का हवाला दिया। उन्होंने ब्यूरो की 2024 की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रति एक लाख आबादी पर अपराधों की संख्या के आधार पर पंजाब में अपराध दर 153.8 थी, जबकि राष्ट्रीय औसत 252.3 था।

उन्होंने कहा कि हरियाणा और दिल्ली में यह आंकड़ा क्रमशः 368.5 और 1,258 था। डीजीपी ने 2025 के सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब में हत्या के 652 मामले दर्ज किए गए, जबकि हरियाणा में यह संख्या 906 थी। उन्होंने कहा कि इसी तरह, पंजाब में दुष्कर्म के 428 मामले दर्ज किए गए, जबकि हरियाणा में 1,033 मामले सामने आए।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में रुक-रुककर बारिश के बीच मनी Diwali, पटाखों से 269 लोग झुलसे

Mehbooba Mufti ने Jammu के शिव मार्केट के पीड़ित दुकानदारों के लिए मांगी तुरंत आर्थिक मदद

Tamil Nadu में TNKET योजना से टीबी मृत्यु दर में 38 फीसदी की गिरावट: BMJ रिपोर्ट

त्योहारों से पहले FSSAI का देशव्यापी एक्शन, 82 करोड़ रुपये का मिलावटी सामान जब्त