द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ मुंबई पुलिस में दर्ज हुआ केस, जानिए पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2022

मुंबई। चर्चित फिल्म ‘ द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक द्वारा कथित तौर पर की गई टिप्पणी ‘‘ भोपाली माने समलैंगिक’ के खिलाफ मुंबई में पुलिस से शिकायत की गई और उनके खिलाफ मानहानि और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया किया अग्निहोत्री के खिलाफ शिकायत वर्सोवा पुलिस थाने में पत्रकार-सह सेलिब्रिटी जनसंपर्क प्रबंधक रोहित पांडेय ने अपने वकील अली काशिफ खान देशमुख के जरिये दर्ज कराई है। अधिकारी द्वारा उद्धृत शिकायत में कहा गया कि‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में ‘जानबूझकर,निर्दयतापूर्ण और दुर्भावनापूर्ण तरीके से भोपालियों को समलैंगिक’ कहकर अपने (पांडेय)मूल निवास स्थान भोपाल का असम्मनान और अपमान किया है।

प्रमुख खबरें

US Iran War Update | अमेरिकी हवाई हमलों में अब पुल भी निशाना, ईरान का मिसाइलों से पलटवार, कतर और बहरीन में सायरन

गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के 5 और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टाइम बम बनाने की थी साजिश

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update