इंदौर के एक और पुलिस थाने में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

इंदौर। भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लोकसभा में दो दिन पहले दिये विवादित बयान पर आपत्ति जताते हुए एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने उनके खिलाफ शुक्रवार को यहां पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि ठाकुर के खिलाफ शिकायत के कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। इस अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।स्थानीय कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव द्वारा पंढरीनाथ पुलिस थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत में मांग की गयी है कि 49 वर्षीय भाजपा सांसद के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जाये।

शिकायत में दावा किया गया है कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा जाना देशद्रोह की श्रेणी में आता है। पंढरीनाथ पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि ठाकुर के खिलाफ पेश शिकायत को उचित फोरम को भेजा जायेगा और इस पर विधिसम्मत कदम उठाये जायेंगे।संसद में ठाकुर के विवादित बयान को लेकर शहर के सेंट्रल कोतवाली थाने में भी कल बृहस्पतिवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत दर्ज करायी थी।पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि ठाकुर के खिलाफ पेश दोनों शिकायतों के कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: रक्षा संबंधी संसदीय समिति: प्रज्ञा सिंह ठाकुर को नामित किये जाने पर कांग्रेस, भाजपा में तकरार

फिलहाल इन शिकायतों पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।इस बीच, अपने बयान को लेकर विवाद बढ़ने पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को लोकसभा में माफी मांगी। उन्होंने कहा,  मैंने 27 नवंबर (बुधवार) को एसपीजी विधेयक पर चर्चा के दौरान नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा, नाम ही नहीं लिया, फिर भी किसी को ठेस पहुंचती हो, तो मैं क्षमा चाहती हूं। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें