कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, कहा- प्रज्ञा ठाकुर MP आएंगी तो जिंदा जला देंगे

bad-words-of-congress-mla-said-pragya-thakur-will-burn-alive-if-mp-comes
[email protected] । Nov 29 2019 2:27PM

प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। इसी के तहत मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पीपल चौराहे पर दांगी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया था।

राजगढ़ (मध्यप्रदेश)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जला कर मारने की धमकी दी। हालांकि सोशल मीडिया में बयान वायरल होने के बाद शुक्रवार को विधायक ने माफी भी मांग ली।

लोकसभा में प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे से संबंधित विवादास्पद बयान पर बृहस्पतिवार शाम ब्यावरा में विरोध प्रदर्शन के दौरान दांगी ने कहा, ‘‘हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिन्होंने न केवल इस देश के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए शांति का पैगाम दिया, इस देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया, उनके हत्यारे को संसद में बैठकर भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर कहती हैं कि वह हत्यारा ‘देशभक्त’ था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे घिनौनी और इससे खराब बात मेरी जिन्दगी में कोई और हो नहीं सकती। इस बात की हम सब मिल कर बहुत निंदा करते हैं। प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। इसी के तहत मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पीपल चौराहे पर दांगी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया था।

इसे भी पढ़ें: प्रज्ञा ठाकुर को स्पष्ट करना चाहिए कि गोडसे ''देशभक्त'' नहीं है, वह आतंकवादी और गांधी का हत्यारा है: ओवैसी

दांगी ने कहा, ‘प्रज्ञा का पूरा पुतला ही नहीं, वह कभी (यहां) आईं तो प्रज्ञा ठाकुर को जला भी देंगे।’’ सोशल मीडिया पर इस बयान के वायरल हो जाने के बाद शुक्रवार को माफी मांगते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह बयान आवेश में आकर अचानक दे दिया था। मेरे बोलने में कुछ गलतियां हो गई थीं जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं।’’ दांगी ने कहा कि असल में उनके कहने का मतलब यह था कि राजगढ़ जिले के लोग उनका (प्रज्ञा) बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा, “हम महात्मा गांधी के अनुयायी हैं और सत्य एवं अहिंसा के जो महान आदर्श उन्होंने कायम किएं हैं, उन पर हम विश्वास करते हैं।”

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़