Flipkart और BigBasket के खिलाफ तमिलनाडु के चुनाव आयुक्त से की गयी शिकायत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट तथा टाटा समूह की इकाई बिगबास्केट के खिलाफ तमिलनाडु राज्य चुनाव आयुक्त बी कोठी निर्मलसामी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है। इन कंपनियों ने कथित तौर पर मतदान के दिन यानी 19 अप्रैल को भी राज्य में ‘डिलिवरी करने वाले कर्मचारियों के जरिये सामान की डिलिवरी करने की बात कही है, जबकि उस दिन मतदान होने की वजह से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 

शिकायत में कहा गया है, ‘‘निर्देश के बावजूद, यह हमारे संज्ञान में आया है कि फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट जैसे ऑनलाइन डिलिवरी मंच 19 अप्रैल को डिलिवरी सेवाओं की गारंटी दे रही हैं। यह डिलिवरी कर्मियों के अधिकारों के उल्लंघन के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा करता है, खासकर उन लोगों के अधिकारों के उल्लंघन के बारे में जो इन मंचों के परिचालन के अभिन्न अंग हैं।’’ शिकायतकर्ता ने मतदान के दिन गारंटीकृत डिलिवरी के ई-कॉमर्स के दावों की जांच करने और सभी श्रमिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने की अपील की है, चाहे उनका मूल राज्य कुछ भी हो। 

संपर्क करने पर फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह केवल पात्र कर्मचारियों को सवैतनिक छुट्टियां दे रही है। फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘फ्लिपकार्ट समूह में, हम मतदान दिवस के संबंध में अधिकारियों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों और दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं, और सभी पात्र कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सवैतनिक अवकाश दे रहे हैं। इसके अलावा, हमने जागरूकता बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं और कर्मचारियों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

प्रमुख खबरें

ईरान को गाली देते ही चल गई गोली, व्हाइट हाउस के बाहर हुआ बड़ा कांड, कहां हैं ट्रंप?

IPL 2026: Virat Kohli ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में एक टीम के खिलाफ किया ये कारनामा

तनाव घटने की उम्मीद से बाजार को मिला Boost, Sensex में 800 अंकों की जोरदार वापसी

Baramati Bypoll: सुनेत्रा पवार बोलीं- जिंदगी का सबसे कठिन चुनाव, Kharge से की ये खास अपील