'झूठ और लूट की राजनीति पर लगा पूर्ण विराम', BJP की जीत पर योगी आदित्यनाथ की हुंकार

By अंकित सिंह | Feb 08, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी "ऐतिहासिक जीत" के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों ने झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा दिया है। यह पिछले 11 साल से पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जीत है। मैं दिल्ली में विजयी हुए सभी उम्मीदवारों को बधाई देना चाहता हूं। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Election Results पर जमकर गदर काट रहे मीम्स, राहुल का जीरो, स्वाति मालीवाल ने कैसे फूंका AAP का घर

उन्होंने कहा कि विजयी प्रत्याशी श्री चंद्रभानु पासवान जी को बधाई एवं उत्तर प्रदेश की विकास-यात्रा और सुशासन को अपना मत प्रदान करने वाली मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन! एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि दिल्ली विधान सभा चुनाव-2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय की समर्पित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई! यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व और उनकी सर्वहितग्राही, लोक-कल्याणकारी और समग्र उत्थान को समर्पित विकासपरक नीतियों पर दिल्ली वासियों के विश्वास की मुहर है। सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं दिल्ली की सुशासन प्रेमी देवतुल्य जनता-जनार्दन का अभिनंदन!

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?