पंजाब में पूर्ण टीकाकरण करवा चुके या आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट वालों को ही मिलेगा प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2021

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि सोमवार से राज्य में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश की इजाजत दी जाएगी जिनका कोविड-19 रोधी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है या फिर जिनके पास आरटी-पीसीआर रिपोर्ट है जिसमें संक्रमण नहीं होने की पुष्टि हुई हो। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने यहां कोविड समीक्षा बैठक के बाद ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। आधिकारिक वक्तव्य के मुताबिक, सिंह ने हिमाचल प्रदेश तथा देश के अन्य हिस्सों में संक्रमण दर पर चिंता जताई जिसकी वजह से संभवत: पंजाब में भी पिछले हफ्ते संक्रमण दर बढ़कर 0.2 फीसदी हो गई।

इसे भी पढ़ें: इन गानों की धुन पर मनाइए आजादी का उत्सव, ये गाने आपको रुलाएंगे भी और झूमने पर मजबूर भी करेंगे

उन्होंने आगे टीकाकरण के लिए शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को प्राथमिकता देने का आदेश दिया। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शिक्षकों और स्कूल के अन्य कर्मचारियों को दूसरी खुराक शीघ्र देने के लिए दो खुराक के बीच के अंतर को कम करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने हर दिन स्कूलों से विद्यार्थियों और कर्मचारियों के कम से कम 10,000 नमूने जांच के वास्ते एकत्र करने का भी आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 5 पैसे मजबूत होकर 95.57 पर पहुंचा

मणिपुर के Imphal West में 2.1 किलोग्राम Yaba टैबलेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में आस्था कुंज दरिंदगी से दहशत! 17 साल की किशोरी से हैवानियत के बाद Lady Shri Ram College सहमा, ऑनलाइन हुईं क्लासेज़

Vamana Jayanti: Vaman Dwadashi पर पंचामृत अभिषेक और तुलसी दल से करें पूजन, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि