Dollar के मुकाबले Rupee 5 पैसे मजबूत होकर 95.57 पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 23, 2026

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और एशियाई मुद्राओं में व्यापक सुधार के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 95.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, आगे चलकर मुद्रा बाजार की दिशा मुख्य रूप से भू-राजनीतिक घटनाक्रम से तय होगी। कच्चे तेल की नरम कीमतें रुपये के लिए प्रमुख समर्थन बनी हुई हैं, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दर में बढ़ोतरी के बाद डॉलर में मजबूती और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली रुपये के लिए मुख्य चिंताएं हैं।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 100.70 पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.27 डॉलर प्रति बैरल पर था। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 283.66 अंक बढ़कर 74,812.74 पर और निफ्टी 85.55 अंक की बढ़त के साथ 23,414.55 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,809.99 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

लावारिस कार में मिली पति की 9 टुकड़ों में कटी लाश... पत्नी और बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, UAE में रह रहे भारतीय परिवार की खौफनाक कहानी

AI Impact on Jobs: Goldman Sachs की रिपोर्ट, व्हाइट कॉलर और टेक नौकरियों पर दिखने लगा असर

Asian Games में भारतीय Skeet टीमों का कमाल, पुरुष और महिला वर्ग में जीते कांस्य पदक

Asian Games: Manu Bhaker 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं