उत्तरी गाजा में पिछले दो माह से नहीं पहुंच पा रहीं व्यापक मानवीय सहायता : United Nations

By Prabhasakshi News Desk | Dec 11, 2024

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि उत्तरी गाजा में पिछले 66 दिनों से व्यापक पैमाने पर मानवीय सहायता नहीं पहुंच पा रही है। इजराइल ने छह अक्टूबर को उत्तरी गाजा में जमीनी कार्रवाई प्रांरभ की थी और इसके बाद से 65 हजार से 75 हजार फलस्तीनी नागरिक भोजन, पानी, बिजली तथा स्वास्थ्य सेवा की पहुंच से वंचित हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचओ) को कहा कि उत्तरी गाजा में इजराइल ने बेत लाहिया, बेत हनून और जबालिया पर अपनी घेराबंदी जारी रखी है। 

गाजा के लिए संयुक्त राष्ट्र की वरिष्ठ मानवीय और पुनर्निर्माण समन्वयक सिग्रिड काग ने मंगलवार दोपहर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को जानकारी देने के बाद पत्रकारों को बताया कि गाजा में लोग भीषण परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था ध्वस्त है एवं लूटपाट की स्थिति है जिससे हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं तथा संयुक्त राष्ट्र और कई सहायता संगठन लाखों जरूरतमंद फलस्तीनियों को भोजन एवं अन्य वस्तुएं पहुंचाने में असमर्थ हैं।

प्रमुख खबरें

Tom Cruise के प्यार में करियर छोड़ने को तैयार थीं Nicole Kidman, खुद किया खुलासा

Monsoon में नमी से खराब हो सकते हैं TV और Router, इलेक्ट्रॉनिक Gadgets को बचाने के लिए अपनाएं ये Smart Tips

Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas: Nitin Nabin बोले, Partition का दर्द आज भी गहरा है

विपक्ष को किसानों की खुशहाली से भी है दिक्कत, Chandigarh में गरजे Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan