जानवरों का मांस के लिए वध करने से पहले अनिवार्य रूप से ‘अचेत’ करें : कर्नाटक सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022

बेंगलुरु। कर्नाटक पशु पालन और पशु चिकित्सा सेवा ने बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) से कहा है कि वह सभी कसाईखानों और चिकन की दुकानों को निर्देश दे कि वे मांस के लिए जानवर का वध करने से पहले सुनिश्चित करें कि ‘‘ उन्हें अचेत’’किया जाए। विभाग ने नगर निकाय को कहा है कि वह कसाई खाना और चिकन की दुकान को लाइसेंस देने के दौरान पशुओं को अचेत करने की सुविधा का निरीक्षण करे। हालांकि, इस सबंध में जारी पत्र को सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा है परंतु यह ऐसे समय आया है जब उगाडी त्योहार के दौरान दक्षिणपंथी समूह ‘हलाल’ मांस का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: गंगा नदी के आसपास पर्यटन नेटवर्क विकसित करने की योजना बना रही सरकार

गौरतलब है कि कुछ दक्षिण पंथी संगठनों ने उगाडी के अगले दिन मनाए जाने वाले ‘वर्षाडोडकु’ को ‘हलाल’ मांस का बहिष्कार करने की अपील की थी। कर्नाटक के कई समुदाय ‘वर्षाडोडकु’ के दिन मांसाहार का सेवन करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने तो हलाल खाने को ‘‘ आर्थिक जिहाद’’ तक की संज्ञा दे दी है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया