पीएलआई की लाभार्थी कंपनियों से मुद्दों पर चर्चा करें संबंधित विभागः उद्योग मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2023

नयी दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे संबंधित विभागों को योजनाओं से लाभांवित होने वाली कंपनियों के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं से अवगत होने को कहा है। अधिकारियों ने कहा कि मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को पीएलआई योजना पर आयोजित एक कार्यशाला के दौरान यह सुझाव दिया गया। इस दौरान अपने क्षेत्र में पीएलआई योजना चलाने वाले विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया कि लाभार्थी कंपनियां अपना निवेश पूरा करने के साथ उत्पादन लक्ष्य भी हासिल करें।

इसे भी पढ़ें: इंटर मियामी में हेड कोच बने Gerardo Martino, फिर जुड़ेंगे लियोनेल मेस्सी के साथ

इस योजना के समन्वय की जिम्मेदारी संभालने वाले वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने पीएलआई लाभार्थियों से भी कहा है कि वे योजना से संबंधित किसी भी मुद्दे को संबंधित मंत्रालय या विभाग के साथ चर्चा में उठाएं। कार्यशाला में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पीएलआई योजना की नीतियों, प्रक्रियाओं और प्रभावशीलता के बारे में उद्योग जगत से प्रतिक्रिया और सहयोग देने का अनुरोध किया।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार