कोरोना कर्फ्यू में रियायत का मतलब लापरवाही की छूट नहीं : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट के दौरान लोगों द्वारा लापरवाही बरतने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बुधवार को कहा इस रियायत का मतलब लापरवाही की छूट होना नहीं है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने टीम-9 की बैठक में कहा कोरोना कर्फ्यू से छूट का आशय लापरवाही की छूट होना नहीं है। कई जिलों में लोगों के मास्क न लगाने, बाजारों में अनावश्यक भीड़, सामाजिक दूरी का पालन न करने जैसी जानकारी मिली है। यह स्थिति किसी के लिए भी अच्छी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात सरकार का ऐलान, चक्रवात ताउते से प्रभावित मछुआरों के लिए 105 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा

उन्होंने कहा ‘‘ प्रदेश ने आज पांच करोड़ कोविड जांच का नया कीर्तिमान बनाया है। इतनी जांच किसी भी अन्य राज्य द्वारा नहीं की गईं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम में ट्रेसिंग-टेस्टिंग के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश ने प्रारंभ से ही आक्रामक नीति अपनाई है। यही कारण है कि आज प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जून से राज्य के सभी 75 जिलों में शुरू हुए 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण अभियान में लोगों की भागीदारी उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि इस महाभियान के पहले दिन एक जून को साढ़े पांच हजार केंद्रों पर 3,42,000 से अधिक लोगों ने टीका लगवाया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य