पुलवामा आतंकी हमले की कांग्रेस ने की निंदा, मोदी सरकार पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का सिलसिला लगातार जारी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि हम पुलवामा में कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हैं। सर्वोच्च बलिदान देने वाले अपने 18 बहादुर जवानों को हमारी श्रद्धांजलि। हम उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि उरी, पठानकोट, पुलवामा। मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया जाना लगातार जारी है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के