By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2020
कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष की हालत में रविवार को सुधार आया और उन्हें सामान्य वार्ड में स्थानांतरित किया गया है। उनका यहां एक निजी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज चल रहा है। घोष का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि मेदिनीपुर से सांसद को बुखार नहीं है और वह स्वस्थ हो रहे हैं।