Odisha Girl Set on Fire | ओडिशा में आग के हवाले की गई लड़की की हालत अब भी गंभीर, दिल्ली एम्स में सर्जरी हुई

By रेनू तिवारी | Jul 24, 2025

ओडिशा के पुरी जिले में आग के हवाले की गई 16 वर्षीय लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार किया जा रहा है। अस्पताल ने बुधवार को यह जानकारी दी। एम्स दिल्ली ने एक बयान में यह भी कहा कि गंभीर रूप से झुलसे हुए हिस्से के इलाज के लिए लड़की की सर्जरी की गई है। बयान में कहा गया है, वह फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी हालत पर कड़ी नजर रख रही है।

लड़की को एम्स भुवनेश्वर से विमान से 20 जुलाई को एम्स दिल्ली के बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने लड़की को रोक लिया और उसे बलंगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बयाबर गांव के पास भार्गवी नदी के किनारे जबरन ले गए, उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी।

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections | चिराग पासवान के सुरों में घुली राजनीतिक मिश्री! बोले- बिहार की पॉलिटिक्स में ईमानदार भूमिका निभा रहे प्रशांत किशोर

 

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर कहा कि देश को अपने सबसे कमजोर लोगों की रक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए। इस स्थिति को "शर्मनाक" बताते हुए, अदालत ने कहा कि स्कूली छात्राओं, गृहणियों और ग्रामीण बच्चों को सशक्त बनाने के लिए तत्काल और दीर्घकालिक दोनों तरह के कदम उठाने की आवश्यकता है। पुरी जिले में यह हमला बालासोर में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की आत्मदाह के प्रयास में मौत के कुछ ही दिनों बाद हुआ है। उसने एक कॉलेज प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है