राजा की तरह तैयार होकर सड़कों पर Condom बांटता है यह शख्स, वजह जानकर आप भी कहेंगे वाह!

By निधि अविनाश | Nov 13, 2021

दुनिया का हर एक देश बढ़ती आबादी और जनसंख्या नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाते है।जनसंख्या काबू में करने के लिए सरकार कई तरह के जागरूकता अभियान भी चलाते है लेकिन इसके बावजूद लोगों में जागरुकता की कमी रह जाती है। आज भी ऐसे कई देश है जहां लोगों को कंडोम की जानकारी ही नहीं है। नेशनल हेल्थ स्टैटिस्टिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2011 से 2015 तक केवल 15 साल से 44 साल के उम्र के केवल 33.7 फीसदी पुरूष ही कंडोम का इस्तेमाल करते थे। कंडोम की जानकारी प्राप्त करने में लोगों के बीच हिचकिचाहट आना भी एक बड़ी समस्या है।

इसी को देखते हुए अब केनिया से एक खबर सामने आ रही है जहां एक शख्स लोगों के अंदर से कंडोम को लेकर हो रही झिझक और शर्म को खत्म करने में लगा हुआ है। इस शख्स का नाम है स्टैन्ली गारा (Stanley Ngara) जो कि केन्या में किंग के नाम से मशहूर है। यह किंग अपनी प्रजा के लोगों को कंडोम बांटता है। यह एकलौते शख्स है जो कंडोम किंग के नाम से मशहूर है और यह नायरोबी की गलियों में घूम-घूम कर हर एक शख्स को कंडोम देते है। 

क्यों बांटते हैं निरोध?

अफ्रीका के लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए स्टैन्ली गारा ने यह जिम्मा अपने सिर पर लिया है। बता दें कि, अफ्रीका में हर साल लाखों लोगों को एड्स होता है जिसके कारण कई लोगों की मौत हो जाती है। स्टैन्ली गारा के दोस्त की भी मौत एड्स से हुई थी जिसके बाद से उन्होंने लोगों के अंदर जागरुकता फैलाने का ठेका अपने हाथों लिया। 

राजा की तरह होते हैं तैयार स्टैन्ली गारा

बता दें कि, स्टैन्ली गारा राजा की तरह तैयार होते है और फिर लोगों को सड़को पर घूम-घूम कर कंडोम बांटते हैं। वह इसके अलावा लोगों को जागरुक भी करते हैं। वह एचआईवी बीमारी के साथ-साथ एबॉर्शन की मुश्किलों को लेकर भी जागरुक फैलाते है। 

प्रमुख खबरें

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत