सेक्स करते समय प्राइवेट पार्ट में कंडोम फंसना हो सकता है खतरनाक, करें ये काम

By एकता | Feb 25, 2022

आज के समय में हर कोई अपनी सेक्स लाइफ को अच्छे से और लंबे समय तक इंजॉय करना चाहता है इसलिए कपल्स अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोधक तरीकों का सहारा लेते हैं। गर्भनिरोधक तरीकों की बात करते ही हर किसी के दिमाग में सबसे पहले कंडोम का नाम आता है। यह अनचाही प्रेगनेंसी से बचने का सबसे आसान और अच्छा उपाय है। बहुत से कपल्स सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करने से हिचकिचाते हैं क्योंकि उनके दिमाग में इसके इस्तेमाल को लेकर कई गलत बातें होती हैं जो गलतफहमी को बढ़ावा देती हैं। कई पुरुषों को लगता है कि कंडोम का इस्तेमाल करने की वजह से वह सेक्स के दौरान संतुष्ट नहीं हो पाते, वहीं कई महिलाओं के दिमाग में भ्रम होता है कि सेक्स के दौरान कंडोम उनके प्राइवेट पार्ट में फंस सकता है।

इसे भी पढ़ें: हर कपल को पता होनी चाहिए सेक्स से जुड़ी से खास बातें, अपने खास पलों और भी ज़्यादा खास

डॉ. राजन भोसले ने आगे बात करते हुए कहा कि महिलाओं को इस बात का पता होना चाहिए की उनके प्राइवेट पार्ट में कंडोम फंसने के चांस बहुत कम होते हैं। अगर ऐसा होता है तो तो डरने की कोई बात नहीं है। महिलाएं अपनी साफ उँगलियों की मदद से प्राइवेट पार्ट में अटके कंडोम को आसानी से हटा सकती हैं। अगर आपके प्राइवेट पार्ट में कंडोम फंस गया है तो आप टॉयलेट सीट पर जाकर बैठ सकती है ऐसा करने से अटका हुआ कंडोम कुछ हद तक बाहर आ जायेगा जिसे आप आसानी से अपने हाथों की मदद से निकाल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पत्नी की अजीब शर्त! साल में सिर्फ 3 बार सेक्स कर सकता है पति, अब बचे हैं बस 2 मौके

पीरियड्स के दौरान सेक्स करना कितना सही है इस बात पर अपनी राय देते हुए यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. राजन भोसले ने कहा कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने को लेकर महिलाओं के दिमाग में कई भ्रम होते है जैसे शरीर से खून बह रहा हो तो सेक्स करना सही नहीं है, पीरियड्स में सेक्स करने के दौरान बेड गंदा हो सकता है। इसलिए सेक्स करने से बचना ही अच्छा है। दरअसल मेडिकल साइंस पीरियड्स में सेक्स करने की मनाही नहीं करता है। पीरियड्स में सेक्स करना गलत नहीं है। ह पुरुषों या महिलाओं को नुकसान नहीं पहुंचाता है और प्रेग्नेंट होने की संभावना कम हो जाती है। अगर कपल्स पीरियड्स के दौरान सेक्स करना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका