सेक्स के दौरान कंडोम को फटने से बचाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

condom

कई बार ऐसा होता है कि सेक्स के बीच में कंडोम फट जाता है या इस्तेमाल करने से पहले ही उसमें दरारें आने लगती हैं। ऐसे में अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा ज्यादा रहता है। इससे बचने के लिए आपको कंडोम को ठीक तरह से इस्तेमाल करना आना चाहिए।

आजकल लोग अपने करियर की वजह से बहुत सोच समझकर फैमिली प्लानिंग करते हैं। आज के समय में ज्यादातर वर्किंग कपल्स शादी के कुछ सालों तक बच्चा नहीं चाहते हैं। ऐसे में सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन के लिए ज्यादातर लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सेक्स के बीच में कंडोम फट जाता है या इस्तेमाल करने से पहले ही उसमें दरारें आने लगती हैं। ऐसे में अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा ज्यादा रहता है। इससे बचने के लिए आपको कंडोम को ठीक तरह से इस्तेमाल करना आना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिनसे आप कंडोम को फटने से बचा सकते हैं -

कंडोम को स्टोर करते समय ध्यान रखें कि आप इसे ठंडी और अंधेरे वाली जगह पर रखें। कभी भी कंडोम को ऐसी जगह पर ना रखें जहां से सीधी धूप आती हो। इसके अलावा कंडोम को बहुत ठंडी जगह पर रखने से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे रबड़ सूख सकता है और कंडोम में दरार आ सकती है।

सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना जरूरी माना जाता है। लेकिन लुब्रिकेंट के तौर पर कभी भी वैसलीन, नारियल तेल या लोशन का इस्तेमाल ना करें। ऑयल बेस्ड लुब्रिकेंट से लेटेक्स कंडोम में दरारें आ सकती हैं।

कभी भी एक समय पर दो कंडोम नहीं लगाने चाहिए। कंडोम को एक समय में एक बार ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे जोर लगने पर कंडोम फट सकता है।

अगर पहली बार ट्राई कर रहे हैं तो सेक्स से पहले कंडोम पहनने की प्रैक्टिस कर लें। कंडोम पहनने का भी एक तरीका होता है और अगर इसे फॉलो ना किया जाए तो कंडोम सेक्स के दौरान फट सकता है।

सेक्स के दौरान सिर्फ कंडोम ही नहीं, लुब्रिकेंट भी बहुत जरूरी होता है। अगर आप सिर्फ कंडोम का इस्तेमाल करेंगे तो इससे कंडोम फट सकता है और आपके पार्टनर को असहजता महसूस हो सकती है।

कंडोम खरीदते समय साइज का ध्यान जरूर रखें। अगर आप बगैर साइज का कंडोम इस्तेमाल करेंगे तो इससे कंडोम के फटने का चांस ज्यादा होता है। इसलिए साइज को ध्यान में रखकर कंडोम खरीदें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़